त्रिपुरा: पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के घर पर हमला, CPM कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, पीड़ित ने बताया आंखों देखी
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पार्टी के कुछ झंडों को नष्ट करने के बाद एक दुकान और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। भाजपा के सूत्रों ने दावा किया कि घर में आग लगाने वाले सीपीआईएम समर्थक थे।

Biplab Deb: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पैतृक घर पर मंगलवार शाम को हमला की घटना सामने आई है। हमला करने का आरोप माकपा समर्थित गुंडों पर लगा है। यह बिप्लब देब के पिता हिरुधन देब की याद में हर साल आयोजित होने वाले अनुष्ठानों से एक दिन पहले हुआ है।
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पार्टी के कुछ झंडों को नष्ट करने के बाद एक दुकान और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। भाजपा के सूत्रों ने दावा किया कि घर में आग लगाने वाले सीपीआईएम समर्थक थे। जब यह हमला हुआ तब घर में कोई नहीं था और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हमलावरों ने पूर्व सीएम के घर के आसपास दुकानों में आगजनी की वारदात को भी अंजाम दिया। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। पूर्व सीएम के जिस घर पर हमला किया गया है, वह गोमती जिले के अंतर्गत उदयपुर सब डिवीजन के जमजुरी में स्थित है।
जे कौशिक एससी वकील और पीड़ित ने कहा कि हम यहां माता सुंदरी की पूजा करने आए थे। जब मैं यहां था, बड़ी संख्या में लोग हमारी कार की ओर आए और मुझ पर हमला किया। जैसे ही मैं कार से बाहर निकला और भागने की कोशिश की बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। जब मैंने चिल्लाना शुरू किया, तो उन्होंने कहा कि या तो सीपीएम सत्ता में आएगी या कोई और सत्ता में नहीं आएगा। बता दें कि यह हमला बिप्लब देब के जमजुरी में पैतृक घर पर हुआ है।
यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब बने राज्यसभा सांसद, CPM उम्मीदवार को हराया












Click it and Unblock the Notifications