त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने दिया इस्तीफा, बनाए गए भाजपा की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष
त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दास ने अपना इस्तीफा उपाध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन को सौंप दिया है।
अगरतला, 2 सितंबर। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दास ने अपना इस्तीफा उपाध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन को सौंप दिया है। दास ने एमसीपी छोड़कर साल 2016 में बीजेपी का दामन थाम लिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि लंबे समय से मैं सीएम से अनुरोध कर रहा था कि मुझे इस पद से मुक्त किया जाए क्योंकि मैं संगठन का व्यक्ति हूं, इसलिए मेरे लिए इस पद को बनाए रखना कठिन होगा।

उन्होंने कहा चाहे झुंझलाहट से हो या मेरी विनती रखने के लिए, मुझे इस पद से मुक्त कर दिया गया है, और इसके लिए मैं भाजपा पार्टी और सीएम बिप्लब देब को धन्यवाद देता हूं ... मैंने विधायक या भाजपा पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, मैं अभी भी इसका एक सदस्य हूं। अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद रेबती मोहन दास को भाजपा की त्रिपुरा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के भाजपा विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- टीएमसी पर 'तालिबानी स्टाइल' में हमला करो
दास ने पश्चिमी त्रिपुरा के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर साल 2018 में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह टीएमसी के संपर्क में है। यह भी कयास लगाया जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कई और नेता बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications