त्रिपुरा के भाजपा विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- टीएमसी पर 'तालिबानी स्टाइल' में हमला करो

त्रिपुरा के बीजेपी विधायक ने बेहद ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। भाजपा विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया है।

अगरतला, 19 अगस्त। त्रिपुरा के बीजेपी विधायक ने बेहद ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। भाजपा विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'टीएमसी नेता ममता बनर्जी के आदेश पर बिप्लब देब सरकार पर हमला कर रहे हैं। मैं आप सभी से टीएमसी पर तालिबान स्टाइल में हमला करने का आग्रह करता हूं। जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरें हमें तुरंत हमला करना होगा। हम यहां खून की एक-एक बूंद से अपनी सरकार की रक्षा करेंगे।'

Arun Chandra Bhowmik

बता दें कि त्रिपुरा को लेकर बीजेपी और टीएमसी में लगातार राजनीतिक खींचातान चल रही है। टीएम ने बीजेपी पर राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में कथित अराजकता के लिए त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कोई कानून नहीं है। यहां केवल गुंडागर्दी है। वे ऐसा करके टीएमसी को नहीं रोक सकते। टीएमसी अगली बार सत्ता में आएगी। त्रिपुरा के राज्यपाल टीएमसी के नेताओं को मिलने का समय नहीं देते।'

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में टीएमसी की 2 महिला सांसदों पर हुआ हमला, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

इससे पहले त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर टीएमसी ने आरोप लगाया कि उसकी पार्टी के नेताओं पर अगरतला में बीजेपी ने हमला करवाया और उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने पीड़ितों को ही गिरफ्तार कर लिया। त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, डोला सेन और पार्टी के अन्य नेताओं पर एसपी, कोवाई के एसडीपीओ से अभद्रता करने और उन्हें ड्यूटी न करने देने को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। बनर्जी के अलावा पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु और पार्ची प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 2023 में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+