सरकार को भेजने के लिए खींची महिलाओं की नग्न फोटो, फेसबुक पर कर दी पोस्ट
नई दिल्ली। झारखंड में आदिवासी महासभा के नेता रामाश्रय सिंह ने आदिवासी महिलाों की निर्वस्त्र तस्वीरें खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया, इसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गईं। अब रामाश्रय का जमकर विरोध हो रहा है। ये तस्वीरें रामाश्रय ने डीवीसी में बच्चों की नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं से ये कहकर खींची थीं कि इन्हें सरकार को भेजा जाएगा ताकि सरकार का ध्यान उनके प्रदर्शन पर जाए।

फेसबुक पर डालने से हुईं वायरल
रामाश्रय ने ये तस्वीरें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन के साथ भेजीं। आदिवासी महिलाओं की तस्वीरें रामाश्रय मिश्रा ने सिर्फ इस शर्त पर खिंचवाई थीं कि यह राज्य सरकार को भेजी जाएंगी लेकिन उसने सरकार को तस्वीरें भेजी तो सही साथ ही उन्हें फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया, जिससे ये तस्वीरें वायरल हो गई। नेट पर आदिवासी महिलाओं की नग्न तस्वीरों की बात आदिवासी समाज को पता चली तो इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। रामाश्रय के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की भी मांग हो रही है।

महिलाएं बोलीं, हमारे साथ धोखा हुआ
जिन महिलाओं की तस्वीरें वायरल हुई हैं उन्होंने बताया कि ने बताया कि डीवीसी में बच्चों की नौकरी के लिए 50 साल से समाज संघर्ष कर रहा है, 30 बार सरकार ने समझौता किया, लेकिन मुकर गई। यह तस्वीरें हमने खिंचवाई थी, जिन्हें रामाश्रय मिश्रा की महिला कार्यकर्ता ने इन तस्वीरों को खींचा था। महिलाओं का कहना है कि ये इन तस्वीरों को सिर्फ प्रदर्शन के लिए खींचा गया था। तस्वीरें सबको दिखाना हमारे साथ धोखा है।

गलत हो गई, मैं दुखी हूं: रामाश्रय
तस्वीरों के फेसबुक पर पोस्ट करने पर रामाश्रय मिश्रा ने कहा है कि मैंने फोटो सोशल मीडिया पर डालकर गलती की, इसके लिए माफी चाहता हूं। जो हुआ मैं उससे दुखी हूं। रामाश्रय ने कहा है कि उन्होंने सभी फोटो सोशल मीडिया से हटा ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications