Delhi Election Results: फर्जी डिग्री के आरोपी जितेंद्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर की सीट का क्या है हाल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हुई। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार में वापस लौटी है। त्रिनगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रीति तोमर जीत गई हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच यहां कड़ा मुकाबला रहा। जिसमें प्रीति ने जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी की प्रीति तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के तिलक राम गुप्ता को 10,710 हजार वोटों से हराया है।

प्रीति तोमर, आप सरकार में कानून मंत्री रह चुके जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी हैं। 2015 में जितेंद्र तोमर ने इस सीट पर भाजपा के नंद किशोर गर्ग को 22,311 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने जितेंद्र तोमर का निर्वाचन रद्द कर दिया था। उन पर चुनावी हलफनामे में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जानकारी देने का आरोप है इस मामले के सामने आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, ये मामला अभी कोर्ट में है।
जितेंद्र तोमर के फर्जी डिग्री मामले में फंसने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनकी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस से कमलकांत शर्मा लड़ रहे हैं। हालांकि वो मुकाबले में नहीं हैं। मुकाबला आप और भाजपा में ही है।
अब तक आए रुझानों में आप को 54 और भाजपा को 16 सीटें मिल रही हैं। आप सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। भाजपा ने 2015 में कुल तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी 15-16 सीटों पर आगे चल रही है। कई ऐसी सीटों पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली है, जिन पर आप का तगड़ा प्रभाव माना जाता है।
दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications