भूकंप के झटकों से फिर डरी दिल्ली, भयभीत हुए लोग
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। राजधानी में मंगलवार को एक फिर आए डरावने भूंकप से दिल्ली वाले परेशान लग रहे हैं। वे भयभीत हैं। अब इधऱ बार-बार आने लगे हैं भूकंप। आज जब भूकंप के झटके आए तो पहले नेशनल मीडिया सेंटर में काम कर रहे पत्रकारों को कुछ समझ नहीं आया। झटके तेज हुए तो वे सारे मीडिया सेंटर से बाहर निकले। सब डरे हुए लग रहे थे। [Earthquake Live- नेपाल में फिर से आये भूकंप के ताज़ा अपडेट]
वरिष्ठ पत्रकार वधेश कुमार ने कहा कि बैठे-बैठे भूकंप का सामना हुआ। डरावना था। काफी देर तक रहा। मेरी कुर्सी ऐसे हिल रही थी मानो कोई जोर से पकड़कर हिला रहा हो। फर्श दोलायमान हो गया। कुछ क्षण तो बैठा रहा, लेकिन अंततः उठकर दरवाजा के नीचे सिर पर तौलिया बांधकर खड़ा होने का फैसला करना पड़ा।
खतरनाक संकेत
भूकंप का इतना अंतराल एवं इस तरह की तीव्रता प्रकृति का खतरनाक संकेत है। पता नहीं धरती हमसे अपने नृशंस छेड़छाड़ का संतुलन किस तरह बिठाने की कोशिश कर रही है! भूकंप आते ही नेशनल मीडिया सेंटर से सटे मेरिडियन होटल से भी गेस्ट बाहर निकलने लगे। युवा कांग्रेस के दफ्तर से भी लोग बाहर खड़े थे। सब भूकंप पर ही चर्चा कर रहे थे।
कृषि भवन और उदयोग भवन
भूकंप के झटके लगते ही भारत सरकार के बड़े भवनों शास्त्री भवन, कृषि भवन और उदयोग भवन से भी सैकड़ों अफसर और दूसरे बाबू बाहर आ गए।सब डरे-सहमे लग रहे हैं। कुछ तो राम-राम जप रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications