भूकंप असर-संसद से लेकर दिल्ली सचिवालय से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राहुल गांधी मंगलवार को लोकसभा में खूब बोले भूमि अधिग्रहण बिल पर। काफी शोर-शराबा होता इस दौरान। वे जब बोल रहे थे उससे कुछ कुछ समय पहले ही संसद में भूकंप के कारण सब सन्न रह गए थे।

भूकंप के आते ही संसद के अंदर बैठे तमाम लोग बाहर निकल गए। सबके हाथ-पैर फूल गए थे भूकंप के कारण। सबके चेहरों पर भय का भाव था। सब भूकंप के कारण घबराए हुए थे। संसद पुस्तकालय से भी लोग बाहर आ गए।

जलजले के कारण

संसद भवन के करीब दिल्ली प्रेस क्लब में भी पत्रकार जलजले के कारण डर से गए। प्रेस क्लब में काम करने वाले शिव ने कहा कि जब जलजला आया तो उनके हाथ-पैर फूलने लगे। इतनी जल्दी-जल्दी आने वाले भूकंप के झटकों से पत्रकार डरे हुए दिखे।

दिल्ली सरकार के दो मंत्री

संसद भवन से कुछ दूर दिल्ली सचिवालय में भी भूकंप ने वहां पर काम कर रहे तमाम लोगों को अपनी इमारत से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया। सारा सचिवालय कुछ मिनटों में खाली हो गया। जब भूकंप आया तो वहां पर दिल्ली सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया और गोपाल राय भी थे।

गोपाल राय तो सचिवालय से बाहर आ गए। सिसोदिया वहां पर ही रहे। जानकारों ने बताया कि जलजले के कारण दिल्ली सचिवालय से कुछ दूर स्थित राजघाट में आए विदेशी टुरिस्ट घबरा गए थे। वे भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+