दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 बताई जा रही तीव्रता

Earthquke in northern india: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भारत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquke in india afghanistan update

भारतीय समय अनुसार रात करीब नौ बजकर 31 मिनट के आसपास ये भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में जमीन के भीतर करीब 181 किलोमीटर नीचे था। अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत से उठे भूकंप के झटके भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को अधिक खतरनाक माना जाता है। जबकि 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

भूकंप आने की क्या है वजह?

भूकंप की वजह जाने ने से पहले हमें पृथ्वी की आंतरिक और बाह्स संरचना समझने की आवश्यकता होती है। दरअसल, पृथ्वी अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है। ये सभी हिससे एक फॉल्ट लाइन पर मिलते हैं, जहां प्लेटें आमतौर पर एक-दूसरे से टकराती हैं। लेकिन कभी-कभी तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब प्लेटें बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकालते हुए एक-दूसरे को तेजी से पार करती हैं। इस स्थिति में, दो प्लेटें एक-दूसरे को झटके देते हुए दो अलग-अलग दिशाओं में चली जाती हैं। पृथ्वी की आंतरिक संरचना में उथल पुथल ही भूकंप की वजह बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+