उत्तराखंड: महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4 मापी गई तीव्रता
पिथौरागढ़। भारत नेपाल की सीमा पर एक बार फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके सुबह करीब 6 बजे के आसपास महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता करीब 4 मैग्नीट्यूड मापी गई है।

अभी तक भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यह झटके उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमा के आसपास महसूस किए गए हैं।
कुछ दिन पहले ही आया था भूकंप
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके मसहूस किए गए थे। ये झटके पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में लगे थे। इसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3 मापी गई थी।
उस समय भी भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया था। इस भूकंप का केन्द्र मुनस्यारी से 50 किलोमीटर दूर बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications