भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होगा आधुनिक परिवहन विमान, 'एयरबस' के साथ हुई डील

नई दिल्ली, 24 सिंतबर। भारतीय वायुसेना के बेड़े में जल्द ही एक नए परिवहन विमान का जखीरा शामिल होगा। शुक्रवार को भारत के रक्षा मंत्रालय ने स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी के साथ 56 'सी-295' मध्यम परिवहन विमानों की खरीद के लिए करीब 20000 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। बताया जा रहा है कि ये नए विमान इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में एवरो-748 विमानों की जगह लेगा। लगभग 2 सप्ताह से अटके इस सौदे को सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की एक समिति ने मंजूरी दी थी।

Recommended Video

    India ने Airbus Military Aircraft Deal पर लगाई मुहर, क्या बोले Ratan Tata? | वनइंडिया हिंदी
    transport aircraft will be included in the fleet of Indian Air Force deal lock with Airbus

    इस डील की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'भारतीय वायु सेना के लिए 56 'सी-295' परिवहन विमान खरीदने के वास्ते रक्षा मंत्रालय और स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के बीच अनुबंध हुआ है।'एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) एयरोस्पेस क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत वायु सेना को नए परिवहन विमान से लैस करने की परियोजना को संयुक्त रूप से निष्पादित करेंगे।

    यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय का ऐलान- दिव्यांग, बीमार लोगों को घर पर लगेगी वैक्सीन, कहीं पर आवेदन की जरूरत नहीं

    एयरबस पहले 16 विमानों को उड़ाने भरने के लिए तैयार स्थिति में भारत को सौंपेगा जबकि बाकी 40 विमानों को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) द्वारा भारत में असेंबल किया जाएगा, जैसा कि पहले एचटी द्वारा रिपोर्ट किया गया था। एवरो रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट पर लगभग एक दशक से काम चल रहा था। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 2012 में एवरो विमानों को 56 नए विमानों के साथ बदलने के लिए आवश्यकता (एओएन) की स्वीकृति दी। भारत के रक्षा खरीद नियमों के तहत, परिषद द्वारा एओएन सैन्य हार्डवेयर खरीदने की दिशा में पहला कदम है। एवरो -748 ने 1960 के दशक की शुरुआत में सेवा में प्रवेश किया और प्रतिस्थापन के लिए लंबे समय से है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+