पैसा निकालने गई ट्रांसजेंडर से बैंक स्‍टाफ ने की बदतमीजी, मैनेजर से नहीं दिया मिलने

रंजीता ने बताया कि बैंक के सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ धक्‍का-मुक्‍की की। जब उन्‍होंने इस बात की शिकायत बैंक मैनेजर से करनी चाही तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्‍हें बैंक में अंदर घुसने से रोक दिया।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के बाद से बैंकों और एटीएम मशीनों के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। हर कोई चाह रहा है कि उसके पास मौजूद 1000 और 500 के पुराने नोट जल्‍द से जल्‍द बैंक में जमा हो जाएं। वहीं पैसा निकालने वालों की भी कतार लंबी है। ऐसे में बैंक से पैसा निकालने गई कोलकाता की एक ट्रांसजेंडर (किन्‍नर) के साथ बदसलूकी की खबर आ रही है।

Transgender faces humiliation in Kolkata bank, asks for written apology

ट्रांसजेंडर रंजीता ने आरोप लगाया है कि बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसके साथ अभद्रता की और उसे बैंक परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। कोलकाता में यह घटना तब घटी तब ट्रांसजेंडर रंजीता बैंक मैनेजर से जानकारी लेने के लिए लाइन में लगी थी।

रंजीता ने बताया कि बैंक के सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ धक्‍का-मुक्‍की की। जब उन्‍होंने इस बात की शिकायत बैंक मैनेजर से करनी चाही तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्‍हें बैंक में अंदर घुसने से रोक दिया। रंजिता ने बताया कि इस घटना के बाद बैंक मैनेजर ने उनका साथ दिया। रंजीता ने उस सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और अब वो लिखित में माफी चाहती हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+