कल से आनंद विहार स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेनें, आइसोलेशन कोच के लिए रिजर्व हुए प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेने अब वहां से नहीं जाएंगी। यहां से चलने वाली सभी पांच ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। सोमवार से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर कोरोना वायरस के लिए तैयार रेलवे आइसोलेशन कोचों को तैनात किया जाएगा। सभी प्लेटफॉर्म आइसोलेशन कोच के लिए रिजर्व हैं। ऐसे में यहां से ट्रेनें नहीं चलेंगी।

आनंद विहार से नहीं चलेंगी ट्रेन, Train services suspended from tomorrow at Anand Vihar, delhi, train, coronavirus, indian railway, दिल्ली, रेलवे,

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमित शाह ने रविवार को कोरोना को लेकर दिल्ली में कई अहम बैठकें की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है। दिल्ली में अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को राजधानी में संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला है। यहां बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना के 2,224 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं इस बीच 56 लोगों की मौत हुई है जबकि 878 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 41,182 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 1327 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 11,929 नए केस सामने आए हैं और 311 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जिसके बाद भारत में अबतक कोरोना के कुल 3,20,922 केस सामने आए हैं। इनमें से 1,49,348 ऐक्टिव केस हैं। देशभर में अब तक 1,62,379 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,195 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+