ड्राइवर को छोड़कर चल पड़ी ट्रेन, 13 किमी बाइक से पीछा कर रोका

नई दिल्ली। कर्नाटक के कलबुर्गी स्टेशन पर एक रेलवे ड्राइवर के साथ बड़ा ही अजीबो-गरीब घटना घटी। जिस ट्रेन को वो चला रहा था, वो ट्रेन उसे छोड़कर अपने आप चलने लगी। कर्नाटक के कलबुर्गी स्टेशन पर ट्रेन का इलेक्ट्रिक इंजन ड्राइवर को छोड़ अपने आप चलने लगी। ट्रेन बिना ड्राइवर के 13 किमी तक का सफर तय कर चुकी थी, लेकिन ड्राइवर ने बाइक से उसका पीछा कर ट्रेन को रोक दिया।

 Train Run without Driver, Driver chases runaway engine on his bike, stops it after 13km

मराठी अखबार लोकमत में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर ने बाइक से 13 किलो मीटर तक ट्रेन का पीछा किया। 20 मिनट तक वो बाइक से इंजन का पीछे भागता रहा। ड्राइवर ने किसी बड़ा हादसे से पहले ही हिम्मत दिखाकर इंजन को रोक दिया। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई से मुंबई जाने वाली मेल एक्सप्रेस जब वाडी स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक इंजन हटाकर डीजल इंजन जोड़ने का काम होने लगा। लेकिन इसी दौरान इंजन चालू छोड़ ड्राइवर वहां से बाहर निकल आया।

इसके बाद इंजन अपने आप चलने लगी। इंजन को चलता देख सभी हड़बड़ा गए। फौरन अगले स्टेशनों पर इसकी सूचना दी गई। उस रूट पर चल ने वाली सभी ट्रेनों पर रोका दिया गया। पटरियां खाली करवा ली गई। फिर स्टेशन मास्टर और ड्राइवर ने बाइक से इंजन का पीछा किया और करीब 20 मिनट तक इंजन का पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। ड्राइवर चलते इंजन में चढ़ गया और इंजन को रोक दी। ड्राइवर ने साहस दिखाकर बड़े हादसे को रोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+