युवती के कान में लगा था ईयरफोन, पीछे से मौत बनकर आई तेज रफ्तार ट्रेन
नई दिल्ली। युवाओं में आजकल मोबाइल फोन और ईयरफोन का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जिन्हें कान में ईयरफोन लगाकर तेज आवाज में गाना सुनने का शौक होता है। ऐसे में उनके आसपास क्या हो रहा है इसकी उन्हें जरा भी भनक नहीं लगती। इन्हीं आदतों के चलते दुर्घटना भी होती है और कभी-कभी ईयरफोन का इस्तेमाल करने की वजह से जान भी चली जाती है।

युवती को नहीं लगी ट्रेन की भनक
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है जहां एक 28 वर्षीय युवती कान में ईयरफोन लगाए गाना सुन रही थी और दुनिया से अनजान रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी। युवती को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा कि उसके पीछे से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही है। तभी कुछ दूर चलने पर लड़की एक लोकल रेलगाड़ी की चपेट में आ जाती है।

लोकल ट्रेन ने मारी टक्कर
टक्कर इतनी जोरदार होती है कि युवती कुछ दूर जाकर गिरती है, वहां मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो युवती के पास आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुई मृतका का नाम अंतुदेवी दुबे था जो एक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करती थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

देने जा रही थी एग्जाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंतुदेवी कल्याण (पश्चिम) में सांगलवाड़ी में रहती थी। परिजनों ने बताया कि वह वहीं के साकेत कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और घटना वाले दिन परीक्षा देने जा रही थी। परिजनों ने कहा कि हमें ऐसा सुनने में आया कि जिस समय अंतुदेवी का एक्सिडेंट हुआ उस दौरान वह अपने फोन पर किसी से बात कर रही थी।

कान में लगा रखा था ईयरफोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सुबह करीब 9 बजकर 45 मीनट की जब 28 वर्षीय अंतुदेवी दुबे रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए एक लोकट ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी आधिकारियों के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस दौरन युवती के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। हादसे के बाद पीड़िता को रुक्मिनिबाई हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications