टल गया बड़ा हादसा: नई दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट पर ट्रेन पटरी से उतरी

गाजियाबाद। नयी दिल्‍ली से गाजियाबाद जाने वाली रेल रूट पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में जान-माल के हानि की खबर नहीं है मगर इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रुक गया है। फिलहाल इस रुट से गुजरने वाली सभी ट्रेनें पुरानी दिल्‍ली होते हुए जा रही हैं। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन नंबर 64424 नई दिल्ली-गाजियाबाद डीएमयू गाजियाबाद से नई दिल्ली जा रही थी।

Train derail Ghaziabad-New Delhi railway root

यात्रा के दौरान तिलक ब्रिज और मंडावली रेलवे स्‍टेशन के बीच ट्रेन पटरी से उतर गई। घटना के बाद इस रुट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और सभी ट्रेनों को पुरानी दिल्‍ली रुट पर डाइवर्ट कर दिया गया है।

फिलहाल रेलवे कर्मचारी रूट को जल्दी-जल्दी साफ कर ट्रेनों का परिचालन दुरुस्त करने में लगे हैं। हादसे में किसी भी यात्री के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन के डिरेल होने से गाजियाबाद से दिल्ली दफ्तर आने जाने वालों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग ट्रेन से उतर ऑटो या बस लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+