Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Train Cancelled today: घने कोहरे ने बिगाड़ा सफर, राजधानी समेत कई ट्रेनें लेट, देखें कैंसिलेशन की पूरी लिस्ट

Train Cancelled today: नया साल 2026 का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से हो रहा है, लेकिन रेल यात्रियों के लिए साल का पहला दिन भी राहत नहीं लेकर आया। घने कोहरे और शीतलहर के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित है।

इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर देखने को मिल रहा है, जहां राजधानी, दुरंतो और कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बीते करीब 15 दिनों से लगातार घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) से होकर गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

og-disrupts-indian-railway-services-rajdhani-delayed-4-trains-cancelled-1-january

चाहे पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस हो, सियालदह एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस या फिर अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें-लगभग हर ट्रेन कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। यह स्थिति नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भी जस की तस बनी हुई है।

आज चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

घने कोहरे के चलते गुरुवार, 1 जनवरी को DDU जंक्शन से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

आज रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains Today):

  • 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
  • 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

राजधानी और तेजस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। रद्द ट्रेनों के अलावा, दर्जनों ट्रेनें 2 से 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गई हैं।

प्रमुख लेट ट्रेनें

  • 20502 आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस - 8 घंटे लेट
  • 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस - 13 घंटे लेट
  • 15657 ब्रह्मपुत्र मेल - 5 घंटे लेट
  • 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस - 7 घंटे लेट
  • 13394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - 11 घंटे लेट
  • 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 4.30 घंटे लेट
  • 22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस - 8 घंटे लेट
  • 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 5.30 घंटे लेट
  • 03680 कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस - 18 घंटे लेट
  • 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस - 12 घंटे लेट
  • 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस - 8 घंटे लेट
  • 12330 आनंद विहार-सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति - 7.30 घंटे लेट
  • (इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 1 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।)

ठंड और शीतलहर के बीच ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशनों पर लोग घंटों ठंड में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। कई यात्रियों का कहना है कि नए साल पर परिवार के साथ समय बिताने की उनकी योजना ट्रेन लेट होने की वजह से पूरी नहीं हो पाई।

कब मिलेगी राहत?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है। सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर एहतियातन ट्रेनें रोकी जा रही हैं, जिससे लेटलतीफी बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर बने रहने की संभावना है। ऐसे में रेल यात्रियों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नए साल के जश्न के बीच रेल यात्रियों की यह हालत बताती है कि मौसम की मार ने एक बार फिर भारतीय रेल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+