Delhi Advisory: दिल्ली में भारी बारिश के बीच इन रास्तों से बचकर जाइए, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। गुरुवार 25 जुलाई की सुबह दिल्ली में सुबह झमाझम बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलजमाव के हालात हो गए हैं। ऐसे में अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको उसके पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी देख लेनी चाहिए।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में डायवर्जन को लेकर अपडेट जारी किया है। रिंग रोड, रोहतक रोड, निगम बोध घाट, महात्मा गांधी मार्ग समेत कई जगहों को लेकर दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- UP Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Delhi Advisory: दिल्ली पुलिस ने बारिश को लेकर क्या ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
- निलोठी मोड़ के पास एक HTV के खराब हो जाने के कारण नजफगढ़ नांगलोई रोड पर नजफगढ़ से नांगलोई की ओर जाने वाले दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है।
- मोहन एस्टेट मेट्रो स्टेशन के पास बस खराब होने के कारण बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित है।
ये भी पढ़ें- पुणे में बारिश का कहर, स्कूल बंद, कई लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी
- आश्रम चौक के पास एक बस खराब हो जाने के कारण नेहरू नगर से आश्रम की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।
- मायापुरी फ्लाईओवर पर एक लोडेड ट्रक के खराब हो जाने के कारण धौला कुआं से राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।
- नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित है, क्योंकि राजधानी पार्क और मुंडका के बीच सड़क पर सीवर ओवरफ्लो और गड्ढे हैं।
Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में गुरुवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। दिल्ली में सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में और बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए "येलो" अलर्ट जारी किया है, क्योंकि पूर्वानुमान है कि 28 जुलाई तक दिल्ली में बारिश जारी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 के साथ "मध्यम" श्रेणी में दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications