हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से नाराज चल रही चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (TDP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया है। यही नहीं पार्टी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर वाईएसआर कांग्रेस के बाद खुद भी अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का नोटिस दिया था। लेकिन लोकसभा में भारी हंगामे के चलते सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले टीडीपी ने वाईएसआर के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का ऐलान किया था। टीडीपी के इस प्रस्ताव को कांग्रेस और एआईएडीएमके ने भी अपना समर्थन देने की बात कही है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications