हिल स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को लेकर हिमाचल प्रदेश के CM ने कहा, 'आपका यहां स्वागत है, लेकिन कोरोना को लेकर...'

हिल स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को लेकर हिमाचल प्रदेश के CM ने कहा, 'आपका यहां स्वागत है, लेकिन कोरोना को लेकर...'

नई दिल्ली, 10 जुलाई: भारत में अभी भी हर दिन 40 हजार से ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सही से थमी भी नहीं है कि लोग हॉलीडे मनाने पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ-साफ दिख सकता है कि वहां कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार के लिए अब ये चिंता का विषय बन गया है। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार (09 जुलाई) को राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों से कोरोना वायरस (कोविड -19) प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। उत्तर भारत की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित पूरे भारत के पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों पर उमड़ रहे हैं।

'हिमाचल में आपका स्वागत है, लेकिन कोरोना को लेकर...'

'हिमाचल में आपका स्वागत है, लेकिन कोरोना को लेकर...'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ को लेकर चिंता जताई है। हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''हम राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या को लेकर चिंतित हैं। हिमाचल में आने वाले सभी पर्यटकों का यहां स्वागत है। लेकिन मैं उनसे कोरोना को लेकर कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील करता हूं।''

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, पर्यटन इंडस्ट्री को बचाना भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है लेकिन कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि वह इसको लेकर जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक की है और उन्हे भीड़ की निगरानी और कोविड नियमों को फॉलो कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि होटलों को एसओपी का पालन करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

हिल स्टेशनों पर ऐसे ही रही भीड़ तो फिर से हो सकता है कोरोना विस्फोट

हिल स्टेशनों पर ऐसे ही रही भीड़ तो फिर से हो सकता है कोरोना विस्फोट

भारत की कोविड-19 टास्क फोर्स ने हिल स्टेशनों पर हो रही इस भीड़ को लेकर चेताया है। कोरोना टास्क फोर्स के प्रमुख ने फिर से चेतावनी दी है कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और लोग सजग नहीं रहें, ऐसे ही लापरवाही बरतते रहे तो देश में फिर से कोरोना विस्फोट हो सकता है।

हर दिन 35 से 37 हजार कोरोना के कम नहीं होते हैं: कोविड टास्क फोर्स

हर दिन 35 से 37 हजार कोरोना के कम नहीं होते हैं: कोविड टास्क फोर्स

नीति आयोग और कोविड टास्क फोर्स के मेंबर डॉ वीके पॉल ने कहा है कि देश में अब भी हर दिन 35 से 37 हजार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जो कम नहीं होते हैं। यह लगभग एक तिहाई मामलों की संख्या है जो हमने पहली लहर के दौरान देखे थे। उन्होंने कहा कि ये सही है कि कोविड का ग्राफ धीमा हो गया है। लेकिन हम स्थिति को हल्के में नहीं ले सकते हैं। कोरोना से जंग हमारी अभी खत्म नहीं हुई है। दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। देश सुरक्षित नहीं है। हमें सजग रहने के जरूरत है और लापरवाही नहीं बरतनी है।

बिना मास्क के हिमाचल में घूम रहे हैं लोग

बिना मास्क के हिमाचल में घूम रहे हैं लोग

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला में शुक्रवार (09 जुलाई) को सैकड़ों पर्यटकों को बिना मास्क के देखा गया। हिमाचल के कई इलाकों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग का तो ख्याल भी नहीं है। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को तेज कर दिया है।

कोविड-19 टास्क फोर्स ने कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति अभी भी कंट्रोल में नहीं है। जब तक देश में लगातार तीन हफ्ते 10 हजार या उससे कम दैनिक मामले नहीं आते हैं, हम ये नहीं कह सकते कि स्थिति नियंत्रण में है। कोविड टास्क फोर्स ने चेतावनी दी कि पहली लहर के बाद भी ऐसे ही मामलों में उछाल देखा गया था और फिर से वैसा ही किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+