देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 26382 नए केस, 387 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में पहले के मुकाबले बेशक कमी दिख रही है लेकिन इस महामारी का खतरा अब भी टला नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 26,382 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 99,32,548 हो गई है। इस दौरान 387 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 1,44,096 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,32,002 है। एक दिन में 33,813 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 94,56,449 हो गई है।
Recommended Video

आज सामने आए संक्रमण के मामले बुधवार के मुकाबले 20 फीसदी तक अधिक हैं। भारत में पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था और भारत अमेरिका के बाद संक्रमण से दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में फिलहाल वैक्सीन को लेकर भी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बिहार सरकार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा है कि वह राज्य के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण मुफ्त में करेगी। साथ ही सरकार की ओर से कहा गया है कि मुफ्त वैक्सीन का वादा भाजपा और एनडीए दोनों की तरफ से विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था। ऐसे में कैबिनेट की पहली बैठक में ही मुफ्त वैक्सीन वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
तमिलनाडु सरकार ने भी आईआईटी मद्रास के 183 छात्रों के कोविड पॉजिटिव होने के बाद आदेश दिया है कि सभी कॉलेज और विश्वविद्यालों में कोविड-19 की जांच की जाएगी। आईआईटी छात्रों और मेस के कर्मियों को मिलाकर करीब 1000 लोगों की जांच की गई है। अधिकारियों ने इसके लिए होटल मेस को जिम्मेदार ठहराया है। अब आईआईटी प्रशासन हॉस्टल में ठहरे छात्रों को पैक्ड खाना भिजवा रहा है। तेलंगाना ने भी जनवरी के मध्य में करीब 80 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। ऐसा दस दिनों के भीतर करने की योजना है और बाकी के चार हफ्तों में वैक्सीन की दूसरी डोज देने की बात कही जा रही है। देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र रहा है। जहां सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद प्रभावित राज्यों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल का नाम शामिल है।
बिहार के सभी लोगों के लिए Nitish Kumar सरकार ने दी मुफ्त कोरोना वैक्सीन को मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications