देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 36652 नए केस, कुल मामले 96 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन के भीतर 36,652 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 96,08,211 हो गई है। एक दिन में 512 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,39,700 हो गई है। सक्रिय मामले 4,09,689 हैं। 42,533 नए डिस्चार्ड के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 90,58,822 हो गई है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मिजोरम में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,913 है। जिसमें 217 सक्रिय मामले, 3,690 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं। उत्तराखंड में 618 नए मामले, 560 रिकवरी और 10 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल रिकवरी की संख्या 69,831 है और सक्रिय मामले 4,994 हैं। मृतकों की कुल संख्या 1,273 हो गई है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1985 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 22,665 है। कुल 5,20,637 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवरी रेट 94.46 फीसदी है। वहीं 7877 लोगों की अब तक मौत हो गई है।
झारखंड में कोरोना वायरस के 219 नए मामले सामने आए हैं। 206 मरीज रिकवर हुए हैं और एक की मौत हुई है। राज्य में अब कुल मामले 1,09,990 हैं। अब तक 1,07,074 मरीज रिकवर हुए हैं और 978 लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 4,067 नए मामले सामने आए हैं और 73 मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या 5.86 लाख से अधिक हो गई हैं और मृतकों की कुल संख्या 9,497 है।
केरल में एक दिन के भीतर 5,718 नए मामले और 5,496 रिकवरी दर्ज की गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 61,401 है और कुल मामलों की संख्या 5,61,874 है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 28 नए मामले सामने आए हैं, अब कुल मामले 16,348 हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications