देश में पिछले 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 35551 नए मामले, कुल केस 95 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,34,965 हो गई है। वहीं 526 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,38,648 हो गई है। देश में सक्रिय मामले 4,22,943 हैं। 40,726 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 89,73,373 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus in india: 24 घंटे में 35,551 new case, कुल आंकड़ा 95 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,881 हो गई है, जिसमें 291 सक्रिय मामले, 3,584 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5,600 नए मामले, 5,027 रिकवरी और 111 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 18,32,176 हो गए हैं, जिसमें 16,95,208 रिकवरी, 88,537 सक्रिय मामले और 47,357 मौत शामिल हैं।

    पंजाब में पिछले 24 घंटों के भीतर 604 नए कोविड-19 मामले, 518 रिकवरी और 24 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1,53,308 हो गई है, इसमें 1,40,772 रिकवरी, 4,842 मौत और सक्रिय मामले 7,694 शामिल हैं। हरियाणा में 1,607 नए मामले, 2,646 रिकवरी और 32 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,37,604 हो गए हैं, जिसमें 2,18,443 रिकवरी, 16,673 सक्रिय मामले और 2,488 मौत शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,440 नए मामले, 983 रिकवरी और 16 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 8,87,667 हो गए हैं, जिसमें 8,51,690 रिकवरी, 11,808 मौत और 24,150 सक्रिय मामले शामिल हैं। उत्तराखंड में 516 नए मामले, 473 रिकवरी और 13 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 75,784 हो गई हैं, जिसमें 68,838 रिकवरी, 4,955 सक्रिय मामले और 1,251 मौत शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,797 हो गई है। अभी तक 5,16,694 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 94.40 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+