Coronavirus: देश में दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट जारी, एक दिन में मिले 29164 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 29,164 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,74,291 हो गई है। 449 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,30,519 हो गई है। 12,077 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,53,401 हैं। वहीं 40,791 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,90,371 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 16 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,65,42,907 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,44,382 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In India: देश में कम हो रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 29,163 नए केस |वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,444 है, जिसमें 524 सक्रिय मामले, 2,915 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौत शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3,797 नए कोविड मामले 3,560 रिकवरी और 99 मौत दर्ज की गई हैं। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,89,202 हो गई है, जिसमें 40,128 सक्रिय मामले, 4,41,361 रिकवरी और 7,713 मौत शामिल हैं। हरियाणा में 2153 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,02,027 हो गई है। अब तक कुल 1,80,647 डिस्चार्ज और 2038 मौत दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामले 19,342 हैं।

    चंडीगढ़ में 82 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामले 15,886 हो गए हैं। संक्रमण से अब तक कुल 14,584 लोग रिकवर हुए हैं, मरने वालों की संख्या 250 है। सक्रिय मामले 1052 हैं। पंजाब में 445 नए मामले, 570 डिस्चार्ज और 23 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,42,082 हो गए हैं, जिसमें 1,32,001 रिकवरी और 4480 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 5601 हैं। कर्नाटक में 1157 नए मामले, 2188 डिस्चार्ज और 12 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,62,804 हो गए, जिनमें 8,25,141 डिस्चार्ज और 11,541 मौत शामिल हैं।

    राजस्थान में 2,169 नए कोविड-19 मामले, 12 मौत और 1,810 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 2,27,986 हो गए हैं, जिसमें 2,078 मौत और 2,07,224 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 18,684 हैं। तमिलनाडु में 1,725 ​​नए मामले, 2,384 डिस्चार्ज और 17 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,59,916 हो गए हैं, जिनमें 7,32,656 डिस्चार्ज और 11,495 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 15,765 हैं।

    कोरोना के कहर से टूटी दिल्‍ली, बढ़ते केसों के मामले में बना दुनिया में सबसे खराब शहर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+