कोरोना के कहर से टूटी दिल्‍ली, बढ़ते केसों के मामले में बना दुनिया में सबसे खराब शहर

नई दिल्‍ली। जानलेवा कोरोना वायरस दिल्‍ली में एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। नवंबर महीने में रोज कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है और दिल्‍ली भारत ही नहीं, दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में रोजाना नए केसों को लेकर अबतक सबसे खराब स्थिति है। जॉन्‍स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में स्थित सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग ने दुनिया के उन देशों का डेटा एकत्र किया जो कोरोना केसों को रिपोर्ट कर रहे हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Delhi में कोरोना का कहर, Modi सरकार ने अब बनाया ये प्लान | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      अंग्रेजी न्‍यूज वेबसाइट इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक डाटा विश्‍लेषण में ये बात सामने आया है कि इस महीने की शुरुआत के बाद से कई दिनों पर दिल्‍ली के दैनिक कोरोना आंकड़ों की स्थिति काफी चिंता वाली है। ये आंकड़े दुनिया भर में किसी भी शहर की ओर से देखे गए सबसे बुरे 10 दिनों के आंकड़ों में शामिल हैं। दैनिक नए केसों के ऊंचे आंकड़े वाले दिनों की बात की जाए तो ब्राजील का साओ पाउलो शहर ही दिल्ली के कहीं करीब टिकता है।

      अगस्त के महीने में तेज बढ़ोतरी के दौरान साओ पाउलो ने ये दिन देखे। न्यूयॉर्क में अप्रैल के महीने में तेज बढ़ोतरी के दौरान ऐसे कई दिन देखे जब 5,000 से अधिक केस रिपोर्ट हुए। लेकिन 11 नवंबर को दिल्ली ने जो 8,593 नए केस देखे, उतने दुनिया के किसी भी और शहर ने एक दिन में नहीं देखे।

      बीते 24 घंटे में कोरोना से दिल्‍ली की स्थिति

      पिछले 24 घंटे में 3235 नए कोरोना मामले सामने आए। एक दिन में 95 मरीजों की मौत हुई है। मौतों की संख्या ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के चलते पिछले 24 घंटों में करीब 21 हज़ार टेस्ट हुए। इस दौरान 3 हजार से कुछ ज्यादा ही मामले मिले। जबकि पिछले कुछ दिनों में यह संख्या 8 हजार के भी पार कर गई थी। हालांकि हो सकता है कि दीपावली के दिन कम टेस्ट होने से भी कम मामले मिले हों।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+