देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 48648 नए केस, 563 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एक दिन के भीतर देश में 48,648 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 563 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 80,88,851 हो गई है। जिसमें 5,94,386 सक्रिय मामले, 73,73,375 रिकवर मामले और 1,21,090 मौत शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 29 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,77,28,088 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,64,648 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामलों की संख्या 80.88 लाख,24 घंटे में 48,648 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारत में लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रहा है, वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 7.54 फीसदी है। वहीं राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,694 है, जिसमें 435 सक्रिय मामले और 2,258 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 80 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,292 हो गई है, जिसमें 665 सक्रिय मामले, 13,402 ठीक मामले और 225 मौतें शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,979 नए मामले सामने आए हैं और 2,465 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। लगातार 42वें दिन प्रतिदिन सक्रिय मामलों में गिरावट देखी गई है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 93.33 फीसदी हो गया है। राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 5,739 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी है। इसके साथ ही, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,75,753 हो गई है, जिसमें 3,38,378 रिवकर मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 4138 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है।

    महाराष्ट्र में 5,902 नए मामले मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 16,66,668 हो गई है। यहां एक दिन में 156 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 43,710 हो गई है। वहीं एक दिन में 7,883 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 14,94,809 हो गई है। यहां के मुंबई शहर में 1,120 नए मामले मिले हैं, जिससे कुल मामले 2,55,360 हो गए हैं। मुंबई में एक दिन के भीतर 33 लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 10,229 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+