देश में 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 49881 नए केस, कुल मामले 80 लाख के पार हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी थमा नहीं है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एक दिन के भीतर देश में 49,881 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 517 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 80,40,203 हो गई है। जिसमें 6,03,687 सक्रिय मामले, 73,15,989 रिकवर मामले और 1,20,527 मौत शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 28 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,65,63,440 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,75,760 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मरीजों की संख्या 80 लाख पार,24 घंटे में 49881 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,656 है, जिसमें 417 सक्रिय मामले और 2,238 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,924 नए कोविड-19 मामले और 60 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 3,61,703 हो गए हैं, जिनमें 37,111 सक्रिय मामले, 3,17,928 डिस्चार्ज मामले और 6,664 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 3,146 नए कोविड मामले और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 8,12,784 हो गए हैं, जिनमें 68,161 सक्रिय मामले, 7,33,558 रिकवरी और 11,046 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में 1,785 नए मामले और 10 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,91,629 हैं, जिनमें 1,877 मौतें, 1,74,044 रिकवरी और 15,708 सक्रिय मामले शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 536 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू संभाग से 199 और कश्मीर संभाग से 337 मामले दर्ज किए गए हैं। 6,976 सक्रिय मामलों, 84,782 रिकवरी और 1,455 मौतों सहित अब कुल मामले 93,213 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2049 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 25,487 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,43,589 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 93.18 फीसदी है।

    राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,673 मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 के 4,853 मामले मिले थे, जो अब तक के सर्वाधिक थे। अब यहां कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,70,014 हो गई है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3,34,240 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+