देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 18222 नए केस, सक्रिय मामले 2.24 लाख बचे
नई दिल्ली। Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 18,222 नए मामले, 19,253 रिकवरी और 228 मौत दर्ज की गई हैं। जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 1,04,31,639 हो गई है। इसमें 1,00,56,651 रिकवरी, 2,24,190 सक्रिय मामले और 1,50,798 मरीजों की मौत शामिल है।
Recommended Video

आपको बता दें कोरोना वायरस के कहर के बीच दुनिया के कई देशों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत में जल्द ही ये प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लेकिन फिर भी कई देशों में स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। यहां वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से उसका खतरा भी बढ़ गया है। अस्पतालों पर लगातार दवाब बढ़ रहा है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है। हालांकि ये कितना घातक है इसे लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित वैक्सीन शायद इस तीन म्यूटेंट वाले नए स्ट्रेन पर काम ना करें।
वहीं अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश अब भी है। यहां एक दिन के भीतर रिकॉर्ड संख्या में 290,000 नए मामले सामने आए हैं। यहां रिकॉर्ड संख्या में एक दिन के भीतर 3,676 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। गुरुवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह अधिक से अधिक कोरोना वायरस वैक्सीन के डोज वितरित करवाएंगे। न्यूयॉर्क स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के अलावा अब 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के डोज देना शुरू कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications