देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 18088 नए केस, कुल रिकवरी 1 करोड़ के करीब

नई दिल्ली। Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी टला नहीं है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 18,088 नए मामले, 21,314 रिकवरी और 264 मौत दर्ज की गई हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,03,74,932 हो गई है, जिसमें 2,27,546 सक्रिय मामले, 99,97,272 रिकवरी और 1,50,114 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में आए कोरोना के 18,088 नए केस, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on wednesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    हालांकि मंगलवार को केंद्रीय स्वस्थ सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि भारत में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से गिर रहे हैं, जिससे स्वस्थ्य प्रणाली पर पड़ने वाला भार भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सक्रिय मामलों में से 44 फीसदी मरीज ही अस्पताल में हैं, जिनमें अधिक या स्थिर लक्षण हैं। वहीं 56 फीसदी मामलों में या तो लक्षण कम हैं या हैं ही नहीं। दो दिन पहले भी भारत में डीसीजीआई ने दो कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी है। भूषण ने कहा, भारत अब 10 दिन के भीतर वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए तैयार है।

    जब उनसे वैक्सीनेशन के शुरू होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला सरकार का ही होगा। वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि भारत में एक आशावादी परिदृश्य महामारी की स्थिति के साथ उभर रहा है और सक्रिय मामलों और नई मौतों में गिरावट के मामले में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, 'उम्मीद करते हैं कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। ब्रिटेन के नए स्ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि इस नए स्ट्रेन ने देश में प्रवेश कर लिया है और 71 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है।'

    भारत में 7 अगस्त को कोरोना वायरस के कुल मामले 20 लाख से अधिक थे, 23 अगस्त को ये 30 लाख से अधिक हुए, 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हुए, 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हुए। वहीं ये 28 सितंबर को 60 लाख से अधिक हो गए, 11 अक्टूबर को 70 लाख हुए, 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हुए, 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हुए और 19 दिसंबर को ये आंकड़ा 1 करोड़ से अधिक हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+