बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 32,695 नए मामले सामने आए, 606 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों में सर्वाधिक वृद्धि एक बार फिर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 है। जिसमें 3,31,146 सक्रिय मामले, 6,12,815 ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 24,915 मौतें शामिल हैं।

coronavirus, covid-19

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में 15 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,27,39,490 सैंपलों का टेस्ट किया गया है, जिसमें से 3,26,826 सैंपलों का टेस्ट बुधवार को किया गया है। सरकार ने बताया है कि मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 63.24% हो गया है। रिकवरी/ डेथ अनुपात अब 96.09% : 3.91% है।

कहां कितने मामले?

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 29 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 267 हो गई है, जिसमें 159 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं। राजस्थान में 866 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 26,437 हो गई है, जिनमें 19,502 रिकवर, 6405 सक्रिय मामले और 530 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1341 है, जिसमें 966 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 9 मौतें हुई हैं। गोवा में 198 नए मामले सामने आए हैं और 67 मरीज ठीक हुए हैं। कुल मामलों की संख्या 2951 हो गई है जिसमें 1259 सक्रिय मामले, 1674 रिकवर और 18 मौतें शामिल हैं।

हरियाणा में 678 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,306 हो गई है, जिसमें 17,667 रिकवर मामले, 5320 सक्रिय मामले और 319 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में 28 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 1700 हो गई है, जिनमें 620 सक्रिय मामले और 1080 रिकवर मामले शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 1,589 नए मामले सामने आए हैं और 20 मौतें हुई हैं। राज्य में अब 12,747 सक्रिय मामले, 20,680 ठीक मामले और 1,000 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 34,427 हो गई है।

दिल्ली में 1647 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 41 मरीजों की मौत हुई हैं। 17807 सक्रिय मामलों, 95699 ठीक मामलों और 3487 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 116993 हो गई है। वहीं कर्नाटक में 3176 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1975 मामले बेंगलुरू से हैं, 87 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे कुल मामलों की संख्या 47253 और मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 928 हो गया है। मध्य प्रदेश में 638 नए मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हुई हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 5,053 हो गई है, 682 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 233 मौतें और 7975 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,75,640 हो गई है। 3606 मरीजों को एक दिन में अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में रिकवरी रेट 55.37% है। वहीं मुंबई में एक दिन में 1390 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96253 हो गई है, जिसमें 67830 डिस्चार्ज मामले, 22959 सक्रिय मामले शामिल हैं। अब तक कुल 5464 मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+