एयर स्‍ट्राइक: जानिए 21 मिनट तक इंडियन एयरफोर्स के मिराज फाइटर जेट्स ने कहां-कहां गिराए बम

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पीओके में एयरस्‍ट्राइक को अंजाम देकर पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। आईएएफ के फाइटर जेट मिराज-2000 पीओके में दाखिल हुए थे। पहले पाकिस्‍तान की ओर से इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया गया था। लेकिन भारत की ओर से इस दावे की पूरी तरह से पुष्टि कर दी गई है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आईएएफ के जेट्स करीब 21 मिनट तक पीओके में थे और यहां पर उन्‍होंने अलग-अलग समय पर आतंकियों पर बम गिराए। जानिए कितने बजे पीओके में हमला शुरू हुआ और कितने बजे यह हमला खत्‍म हुआ।

mirage-10.jpg

3:30 बजे शुरू हुआ हमला

आईएएफ के मिराज फाइटर जेट्स करीब 3:30 बजे पीओके में दाखिल हुए थे। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जेट्स ने मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्‍ट में स्थित बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमला किया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्‍मद, लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्र‍ेनिंग सेंटर्स पर बम गिराए गए। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ये लॉन्‍चपैड्स थे न कि ट्रेनिंग कैंप्‍स। इसी बीच जेट्स का दूसरा ग्रुप 3:48 मिनट से 3:55 बजे तक मुजफ्फराबाद में हमले कर रहा था। इसके साथ ही 3:58 मिनट से 4:04 बजे तक चाकोटी में हमले किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+