राजस्थान, MP में BJP के लिए प्रचार करेंगे यूपी के दिग्गज
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। इसमे सबसे अहम राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश हैं, जहां पर भाजपा मौजूदा समय में सत्ता में है। ऐसे में पार्टी किसी भी सूरत में यहां समझौता करने के मूड में नहीं है। लिहाजा पार्टी ने इन दोनों ही राज्यों में यूपी के महारथियों को उतारने का फैसला लिया है। राजस्थान में ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह और राजस्थान में स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश में बैठक कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राजस्थान में अधिक चुनाव प्रचार करेंगे।

योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के स्टार प्रचारक की लिस्ट में हैां। जिस तरह से योगी की भगवा छवि का पार्टी को लाभ होता है उसे देखते हुए पार्टी इस बार भी उनकी इस छवि का पूरा लाभ उठाने की तैयारी कर रही है। वह मुख्य रूप से राजस्थान में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। यहां नाथ संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और कई आश्रम भी हैं, जिसमे लाखों श्रद्धालु आते हैं। झुनझुनु, सीकर, जयपुर, चूरू जिलों में नाथ संप्रदाय के लोगों की संख्या को देखते हुए योगी आदित्यनाथ पार्टी के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।

केशव प्रसाद एमपी में निभाएंगे अहम भूमिका
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इन दिग्गज नेताओं के अलावा पार्टी ने कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को भी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी कर ली है, ये लोग मुख्य रूप से सीमा से जुड़े जिलों में बैठकें और सभाएं करेंगे। ये तमाम लोगों सीमा से जुड़े जिलों में अपने रिश्तेदारों, जान पहचान वाले और दोस्तों का चुनाव में लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

दिनेश शर्मा राजस्थान में
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा राजस्थान के है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी अपना पैतृक गांव खोजने के लिए राजस्थान गए थे। सूत्रों का कहना है कि वह राजस्थान चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं महेश शर्मा, सुनील बंसल भी राजस्थान के ही हैं उनकी भी भूमिका इस चुनाव में अहम रहेगी। माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्या मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। ओबीसी वर्ग को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें- यूपी: तालाब किनारे जिंदा मोर्टार मिलने से गांव में हड़कंप, अब सेना करेगी जांच












Click it and Unblock the Notifications