Top Recruitment Awaited for 2021: नए साल में कहां-कहां होगी भर्ती, यहां जानिए

नई दिल्ली। Top Recruitment Awaited for 2021: नया साल आ गया है। ऐसे में बेरोजगारी से परेशान और अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले युवा नौकरी को लेकर कई तरह की उम्मीद लगाए बैठे हैं। साल 2021 में केंद्रीय और राज्य स्तर पर कई पदों पर भर्ती होने वाली है। इनमें से कुछ के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि कुछ के लिए जल्द ही आवेदन शुरू हो जाएंगे। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार एनडीए, एसएससी सहित अन्य जगह आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि साल 2021 में कहां-कहां भर्ती होने जा रही है।

new year 2021, new year 2021, new year 2021 india, new year 2021 news updates in hindi, sarkari naukari, government jobs, government jobs 2020, jobs news in hindi, jobs in nda, jobs in ssc

एनडीए-एनए भर्ती 2021 (NDA-NA Recruitment 2021)

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नवल अकादमी (एनए) के लिए 30 दिसंबर, 2020 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है। जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। एनडीए और एनए-1 की प्रीलिम्स परीक्षा देशभर में 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होगी। मेंस परीक्षा का आयोजन सितंबर में होगा। उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in देखते रहें। बता दें एनडीए और एनए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है।

यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2021 (UPSC CDS Recruitment 2021)

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सीडीएस 2021 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। थलसेना, नौसेना और वायुसेना में कमीशन हेतु ट्रेनिंग कोर्स के लिए कुल 345 उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2020 से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर, 2020 थी। आवेदन वापस लेने की तारीख 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच रखी गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी, 2021 में होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in देखते रहें।

आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

एसएससी सीजीएल भर्ती 2021 (SSC CGL Recruitment 2021)

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल के पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर, 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुरू कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन केवल 25 जनवरी, 2021 तक ही किए जा सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ये भर्ती ग्रुप बी और सी पदों पर होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेसबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।

एलआईसी इंश्योरेंस रिप्रेजेंटेटिव भर्ती 2021 (LIC Insurance Representative Recruitment 2021)

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने इंश्योरेंस रिप्रेजेंटेटिव के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बीमा सलाहकार के कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 02 जुलाई, 2020 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी, 2021 है।

पटवारी भर्ती 2021 (Patwari Recruitment 2021)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पटवारी के 4421 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती परीक्षा छह चरणों में संपन्न होगी। इसके लिए परीक्षा सुबह और दोपहर दो पालियों में 10, 17 और 24 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को भत्ते के साथ 20,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 (Bihar Police Constable Recruitment 2021)

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च और 21 मार्च, 2021 को होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर, 2020 थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के 8415 पदों को भरा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+