ओडिशा का मोस्‍टवांटेड नक्सली सब्यसाची पांडा गिरफ्तार

Top Naxal leader Sabyasachi Panda arrested in Odisha
भुवनेश्वर। ओडिशा के वांछित नक्सली सब्यसाची पांडा को शुक्रवार को राज्य के गंजनम जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पांडा पर 2008 में कंधमाल जिले में हुए स्वामी लक्ष्माणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या सहित 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। स्वामी सरस्वती की हत्या के बाद क्षेत्र में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए थे।

ईसाइयों पर स्वामी की हत्या का आरोप लगाते हुए उग्र भीड़ ने ईसाइयों के घरों पर हमले किए थे, जिसके बाद लगभग 25,000 ईसाइयों को पलायन करना पड़ा था। हालांकि पुलिस ने आश्रम में हुई हत्याओं को आरोप नक्सलियों पर ही लगाए थे। पुलिस महानिदेशक संजीव मारिक ने बताया कि खुफिया जानकारियों के आधार पर पुलिस ने गंजनम जिले में नक्सलियों के ठिकानों पर छापा मारा और भुवनेश्वर से 179 किलोमीटर दूर स्थित बेरहमपुर शहर से पांडा को गिरफ्तार कर लिया गया।

मारिक ने बताया कि यह खुफिया सूचनाओं के आधार पर किया गया अभियान था, जिसका संचालन बेरहमपुर के उप पुलिस महानिदेशक अमिताभ ठाकुर ने किया था। एक विशेष इलाके में छापा मारा गया और पांडा को गिरफ्तार किया गया। मारिक ने बताया कि पांडा के खिलाफ 40-50 से ज्यादा मामले लंबित हैं, जिनमें नयागढ़ शस्त्रागार लूट, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती हत्याकंड और दो इतालवी नागरिको के अपहरण के मामले भी शामिल हैं।

पांडा के गिरोह ने साल 2012 में कंधमाल जिले से दो इतालवी नागरिकों का अपहरण किया था। सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अपहृत लोगों को छोड़ा गया था। पांडा के नेतृत्व वाले गिरोह ने 2008 में नयागढ़ के शस्त्रागार से हजारों हथियार लूटे थे। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे। मारिक ने बताया कि राज्य सरकार ने पांडा पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। प्रतिबंधित भारतीय मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी से निकाले जाने के बाद पांडा अपना गिरोह बनाकर विद्रोही गतिविधियां कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+