पुलवामा मुठभेड़: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप कमांडर दुजाना मारा गया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आतंकी संगठन के कश्मीर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को इस इलाके में लश्कर के कमांडर अबु दुजाना सहित 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। आपको बता दें कि अबु दुजाना के सिर पर लाखों रुपये का इनाम था।

Recommended Video

Anantnag Terrorist loot Bank । वनइंडिया हिंदी
बड़ी बातें..
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक लश्कर के कमांडर अबु दुजाना सहित 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
- सुरक्षाबलों ने काकापोरा के उस घर को विस्फोटक से उड़ा दिया जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी।
- खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया है और अभी भी तीसरे आतंकी की तलाश जारी है।
- सीआरपीएफ की 182 बटालियन, 183 बटालियन, 55 राष्ट्रीय राइफल और एसओजी की टीम ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू किया है।
- सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिली थी।
- दो दिन पहले पुलवामा के तहाब इलाके में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications