हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान मुठभेड़ में ढेर
श्रीनगर। देश में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके संगठन हिबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। वानी को लोग हिबुल का पोस्टर ब्वॉय के रूप में भी जानते थे। बुरहान की मौत की पुष्टि पुलिस प्रमुख के राजेंद्र ने दी।

21 वर्षीय अब्दुल बुरहान वानी सोशल मीडिया में सक्रिया आतंकियों में से एक था। उसने अपने पोस्ट के जरिये लोगों के बीच पहचान बना ली थी। क्रिकेट खेलने का शौक रखने वाला वानी कश्मीर के युवाओं को पुलिस और सेना के खिखफ खड़े होन के लिये उकसाता था।
पुलिस ने उसे खूंखार आतंकियों की श्रेणी में रखा था और पिछले कई दिनों से उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। पिछले छह महीने से खुफिया विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को इसकी तलाश थी। यह वो शख्स था जिसके एक पोस्ट पर तमाम कश्मीरी युवाओं ने बंदूकें उठा ली थीं।
वानी से जुड़ी कुछ बातें
- वानी ने उस वक्त हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन की थी जब उसकी उम्र 15 साल थी।
- 15 साल की उम्र में ही वह संगठन का कमांडर बन गया।
- 20 साल की उम्र तक उसने आतंकियों की एक बड़ी टुकड़ी तैयार कर ली।
- उसने तामम पढ़े-लिखे लोगों को आतंकी बनाया और उनके हाथों में हथियार रख दिये।
- वानी दक्षिणी कश्मीर का ही रहने वाला था।
- वानी ने ही हिजबुल को एक ताकतवर आतंकी संगठन बनाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications