जानिये घर बैठे इंटरनेट के जरिए कैसे कमायें हजारों रुपए
बेंगलुरू। आज देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ चुकी है। यही नहीं इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है। ऐसे में आपको इंटनेट के इस जमाने में इसका भरपूर इस्तेमाल करते हुए इससे कमाई के मौके भी तलाश सकते हैं।
इंटरनेट के जरिए आपने कई लोगों को कमाई करते हुए सुना होगा आज हम आपको इंटरनेट के जरिए कैसे घर बैठे कमाई की जाए। अगर आपके अंदर कोई विशेष प्रतिभा है तो उसके जरिए भी आप घर बैठे आसानी से पैसा कमा सकते हैं। [अजब गजब खबरें]
ये हैं वो 6 तरीके जो हैं ऑनलाइन कमाई का बेहतरीन जरिया
- अगर आप फोटो खींचने के शौकीन हैं तो आप www.shutterstock.com, www.shutterpoint.com और www. istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट पर अपनी चुनिंदा और बेहतरीन तस्वीरों को अपलोड करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- यू ट्यूब वीडियो देखने का सबसे बड़ा जरिया है। आप अक्सर इंटरनेट पर वीडियो देखते होंगे लेकिन अब आप इससे कमाई भी कर सकते हैं। आप खुद का बनाया वीडियो यूट्यूब पर डालकर इसके प्रोग्राम पार्टनर के तौर पर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद आपके वीडियों की सत्यता की पुष्टि के बाद इस पर दिखाये जाने वाले विज्ञापन की कमाई का एक हिस्सा आपको मिलने लगेगा।
- आपके घर पर पुराने सामान अक्सर आपको परेशान करते रहते होंगे। ऐसे में आप अपने पुराने सामान को ऑनलाईन अच्छी कमाई कर सकते हैं। www.olx.in, www.quickr.com और craigslist.co.in जैसी साइटों पर आप अपने पुराने सामानों की तस्वीर डालकर उससे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- अगर फ्रीलांस काम करने के शौकी नहैं तो www. odesk.com और www.elance.com. जैसी साइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। आपके रजिस्ट्रेशन के बाद कंपनी आपका टेस्ट लेगी जिसके बाद आपकी क्षमता के अनुसार को आपको आसानी से काम मिल सकता है। इन दोनों साइटों की खासियत यह है कि यह कंपनियां को सुनिश्चित भुगतान करती हैं, ऐसे में आप जालसाजी से बच सकते हैं।
- अगर आप ट्यूशन पढ़ाने के शौकीन हैं तो www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी साइटों पर खुद को रजिस्टर करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- अगर आप लिखते हैं और आपका अपना ब्लॉग है तो आप अपने ब्लॉग पर कई प्रोडक्ट का प्रचार कर सकते हैं। clickbank.com, Commissionjunction.com जैसी कई कंपनियां आपको अपने उत्पादों के प्रचार के बदले अच्छा पैसा देती है। बशर्ते आपके ब्लॉग पर उनके उत्पाद बिके।













Click it and Unblock the Notifications