डिजीटल हुआ RSS, मोहन भागवत समेत शीर्ष संघ नेता की Twitter पर एंट्री

नई दिल्ली। आरएसएस के दिग्गज नेता अब सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आरएसएस की ओर से आज कहा गया है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और सुरेश भैय्याजी जोशी मई माह में ही सोशल मीडिया पर आ गए थे। हालांकि इनमे से किसी ने भी अभी तक एक भी ट्वीट नहीं किया है, इन्होंने सिर्फ आरएसएस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को ही फॉलो किया है। मोहन भागवत का ट्विटर हैंडल @DrMohanBhagwat के नाम से हैं।

mohan bhagwat

बता दें कि आरएसएस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल 2011 में सक्रिय हुआ था, इसे फॉलो करने वालों की संख्या 1.3 मिलियन है। आरएसएस के ऑफिशियल पेज को फेसबुक पर भी वेरिफाईड पेज का दर्जा प्राप्त है। इसपर कुल 54 लाख लाइक्स हैं। गौरतलब है कि आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी। जिसके बाद 2016 से संघ के भीतर मॉडर्नाइजेशन का दौर चल रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष बाद से ही संघ के भीतर तमाम तरह के बदलाव चल रहे हैं। इससे पहले संघ ने अपनी चिर परिचित खाकी हाफ पैंट को अलविदा कह दिया था और भूरे रंग की फुल पैंट को ड्रेस के तौर पर अपनाया था।

मोहन भागवत अलावा भागवत के अलावा सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल, वी भागय्या, प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और अनिरुद्ध देशपांडे इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आए हैं। इन लोगों के ट्विटर हैंडल को वेरिफाइड भी कर दिया गया है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अभी तक इनमे से किसी ने भी कोई ट्वीट नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+