जानिए भारत के 10 खतरनाक शहरों में आपके शहर का कौन सा नबंर?
नयी
दिल्ली। भारत पर आतंकी हमले का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। हमारी सरकार और हमारी जबांज सेना 24 घंटे चौकन्नी रहकर आतंकियों से हमारी सुरक्षा करती है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है, लेकिन तमाम इंतजामों के बावजूद भारत के कुछ शहर ऐसे है जहां आंतकी हमले का खतरा सबसे ज्यादा है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>दरअसल
वेरिस्क मैपलक्रॉफ्ट की ओर से दुनियाभर के 1300 शहरों के विश्लेषण करके एक लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट और एशिया के 64 और यूरोप के तीन शहर आतंकी हमलों के मद्देनजर सबसे ज्यादा संवेदनशील पाए गए हैं। विश्लेषण के मुताबिक भारत में कुल 113 शहर ऐसे हैं, जहां आतंकी हमलों का खतरा सबसे ज्यादा है। आपको उन 10 शहरों के बारे में बताते है जहां आतंकी हमले का रिस्क सबसे ज्यादा है। यानी
सबसे खतरनाक शहर
आतंकी हमले के लिहाज से सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में पहला नबंर नार्थ ईस्ट के शहर इंफाल का है। इसे दुनिया का 32वीं सबसे खतरनाक शहर बताया गया है, जबकि देश का ये सबसे खतरनाक शहर है।

धरती के स्वर्ग पर भी खतरा
धरती के जन्नत यानी की कश्मीर खतरनाक शहरों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर है। इसे दुनिया का 49वां सबसे खतरनाक शहर बताया गया है। जबकि भारत में इसे एक्सट्रीम लिस्ट में डाला गया है।

यहां रहते है तो जरा चौकन्ने रहें
देस के खतरनाक शहरों की सूची में तीसरा नबंर चेन्नई का है। इसे दुनिया का 173वां सबसे खतरनाक शहर बताया गया है। इसे आतंकी हमले के नजरिए से मीडियम एक्सट्रीम सूची में डाला गया है।

जरा संभल कर
आईटी हब बैंगलोर को खतरनाक शहरों की सूची में चौथा नबंर मिला है। इसे दुनियाभर के खतरनाक शहरों में 204वें स्थान पर रखा गया है।

यहां रहते है तो जरा चौकन्ने रहें
पुणे पर मंडरा रहा है आंतकी हमले का खतरा। मुंबई के बगल में बसा शहर पुणे खतरे के दृष्टिकोण से 5वें स्थान पर है। इसे वैश्विक स्तर पर 206वां स्थान मिला है।

खतरे को लेकर रहे अलर्ट
दक्षिण के शहरों पर बी मंडरा रहा है खतरा। हैदराबाद को खतरे के नजरिए से छठे स्थान पर रखा गया है। वैश्विक सूची में इसे 207वां स्थान मिला है।

यहां रहते है तो जरा चौकन्ने रहें
नागपुर में रहने वाले लोग जरा सावधान रहे। आतंकी हमले के मद्देनजर इसे 7वें नबंर पर रखा गया है। वैश्विक स्तर पर इसे 210 वां स्थान मिला है।

रहते है इन शहरों में तो रहे अलर्ट
मिठास का शहर कोलकाता भी आतंकियों की सूची में मौजूद है। कोलकाता को आतंकी हमले के मद्देनजर 8वें स्थान पर रखा गया है। इस शहर को वैश्विक सूची में 212 वां स्थान मिला है।

रहते है इन शहरों में तो रहे अलर्ट
आतंकियों की नजर आर्थिक राजधानी मुंबई पर टिकी है। पहले भी कई बार मुंबई हमले का शिकार हो चुकी है। इसलिए यहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आंतकी हमले के मद्देनजर इसे 9वां स्थान मिला है।

देश में दिल्ली है सुरक्षित
आतंकी हमले के लिहाज से दिल्ली इस सूची में सूसे आखिरी में है। 1300 शहरों की लिस्ट में दिल्ली को 10वां नबंर मिला है। राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण यहां कि सुरक्षा अभेद्य है।












Click it and Unblock the Notifications