दुनिया के 10 देश जिनके पास है सोने का अकूत खजाना

नयी दिल्ली। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव उन्नाव के पास एक साधु ने सपना देखा कि किले में 1000 टन सोना छुपा है तो पूरी सरकार उस सोने की तलाश में जुट गई। सोना किसी भी देश के लिए उसकी ताकत को निर्धारित करने वाली सबसे सशक्त साधन है। जिस देश के पास जितना सोना वो उतना ही शक्तिशाली देश माना जाता है।

देश में शोभन सरकार ने हजार टन सोने के खजाने की चर्चा कर कोतुहल मचा दी तो वहीं दुनिया भर की नजरें भारतीयों की सोने के प्रति दीवानगी पर टिकी है। भारत दुनिया का सर्वाधिक आयात करने वाला देश है, कहा जाता है कि दुनिया भर में जितना सोना भारतीयों के पास है, उतना पूरी दुनिया को मिलाकर भी नहीं है, लेकिन जब बात गवर्नमेंट गोल्ड रिजर्व की बात आती है तो भारत का स्थान टॉप टेन में सबसे नीचे आता है।

सोने की चिड़िया कहा जाने वाले भारत अब सोने के मामले में दसवें पायदान पर है। कुछ तो अंग्रेज ले गए और कुछ ऐसे है तो सरकार की नजर से बचे हुए है। भारत में बिना पक्के बिल के सोना खरीदने का चलन है। लोग सरकार से टैक्स चुराने की जुगत में सोने की खरीददारी चोरी-छुपे कर लेते है। चोरी -छुपे का मतलब यहां बिना सेल्स टैक्स दिए सोना खरीदने से है। यहां हम आपको 10 ऐसे देशों के बारे में बता रहे है जिनके पास गोल्ड रिजर्व भारत से ज्यादा है।

यूनाइटेड स्टेटस अमेरिका

यूनाइटेड स्टेटस अमेरिका

दुनिया का महाशक्तिशाली देश अमेरिका सबसे ताकतवर इसलिए है क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सोना है। अमरीका के आर्थिक, सामरिक और वैज्ञानिक शक्ति बनने की पीछे उसका सोने का भंडार है, यदि आंकड़ों पर विश्वास किया जाये तो अमेरिका के पास कुल 8,133.5 टन सोना पड़ा है। हालांकि यह अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड से बहुत कम है। अनुमान किया जाता है कि सन 1952 में अमरीका के पास 20,663 टन सोना था।

सोने में जर्मनी का दूसरा नबंर

सोने में जर्मनी का दूसरा नबंर

अमेरिका के बाद जर्मनी दुनिया का ऐसा दूसरा शक्तिशाली देश है जिसके पास सबसे ज्यादा सोना है। दि्वतीय विश्व युद्ध की विभिषका और देश का विभाजन झेल चुके जर्मनी के पास कुल 3,391.3 टन सोने का रिजर्व स्टॉक है।

इटली

इटली

इटली के पास का सोना ही उसकी असली ताकत है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक इटली के पास 2,451.8 टन सोना है जो उसे पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर रखता है।

फ्रांस

फ्रांस

फ्रांस दुनिया का ऐसा चौथा देश है जिसके पास सर्वाधिक सोना है। इसके पास चीन के मुकाबले दुगुने से भी अधिक 2,435.4 टन सोना है।

चीन

चीन

मिसाइल की ताकत में भले ही चीन का दूसरा स्थान हो, लेकिन सोने के भंडार में इसे पांचवा स्थान मिला है। चीन के पास कुल 1054.1 टन सोने का भंडार है जो स्विटजरलैण्ड से मात्र 14 टन अधिक है।

स्विटजरलैण्ड

स्विटजरलैण्ड

घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों में स्विटजरलैण्ड सबसे ऊपर है, लेकिन सोने के रिकार्ड भंडार के मामले में इसे छठा स्थान मिला है। स्विस सरकार के पास कुल 1040.1 टन सोने का स्टॉक है।

रूस

रूस

रूस 976.9 टन सोने के स्टॉक है। उसे सातवें स्थान मिला है, लेकिन विभाजन के बाद अस्तित्व में आए रूस ने यदि अपनी मुद्रा रूबल को अन्तरराष्ट्रीय रिजर्व मुद्रा बनाने के लिए भारी मात्रा में सोना नहीं बेचा होता तो शायद टॉप फाइव देशों में होता।

जापान

जापान

परमाणु हमले की विभीषिका झेलने के बाद जापान ने सिर्फ 60 सालों में सोना इक्ट्ठा कर खुद को टॉप टेन देशों में शामिल कर लिया है। 1959 में जापान का कुल रिजर्व मात्र 6 टन था परन्तु इसके बाद आक्रामिक रूख अपनाते हुए जापान ने सोना खरीदना शुरू और अब उसके पास कुल 765.2 टन सोना है। हलांकि 2011 में आई प्रकृतिक आपदा सूनामी के कारण उसे काफी सोना बेचना पड़ा था।

नीदरलैंड

नीदरलैंड

नीदरलैंड की सरकार के पास कुल 612.5 टन सोना है। 1999 में नीदरलैंड ने अपने खजाने में 235 टन सोना बेच दिया था, जिसकी वजह से उसे सूची में नीचे खिसकना पड़ा है।

भारत

भारत

सोने की चिड़िया कहा जाने वाले भारत सोने के मामले में टॉप टेन देशों की सूची में सबसे नीचे है। भारत का कुल गोल्ड रिजर्व मात्र 557.5 टन है जिसके चलत भारत इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर है। हलांकि माना जाता है कि हजारों टन सोना भारतीय घरों में विभिन्न रूपों में पड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+