दुनिया के 10 शहर जहां सबसे अमीर लोग रहते हैं, बेंगलुरू ने लगाई लंबी छलांग
क्या आपको बता है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग किस शहर में रहते हैं। सबसे धनी शहरों की वैश्विक रैंकिंग सामने आई है। जिसके अनुसार दुनिया के सबसे अमीर लोग अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं।
न्यूयॉर्क में सबसे अधिक करोड़पति रहते हैं। अकेले न्यूयॉर्क में 349500 करोड़पति रहते हैं। पिछले 10 सालों की बात करें तो इस संख्या में तकरीबन दोगुने की बढ़ोतरी हुई है। 2013 की तुलना में 2023 में न्यूयॉर्क में करोड़पतियों की संख्या में 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत की बात करें तो बेंगलुरू शहर में करोड़पतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यहां करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा समय में यहां 13 हजार से अधिक करोड़पति रहते हैं।
बेंगलुरू के साथ ही हो ची मिन्ह सिटी और स्कॉटलैंड जैसे शहरों में पिछले 10 वर्षों में करोड़पतियों की संख्या में दोगुने का इजाफा हुआ है। बता दें कि आप्रवासन परामर्शदाता हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से दुनिया के सबसे धनी शहरों की लिस्ट वैश्विक रैंकिंग के अनुसार जारी की गई है।
जिसमे न्यूयॉर्क पहले पायदान पर है। यहां अति अमीर लोगों की संख्या 60 है। यहां 744 लोग ऐसे हैं जिनके पास 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा सैन फ्रैंसिस्को का खाड़ी शहर द बे एरिया दूसरे पायदान पर है यहां 305700 रईस लोग रहते हैं।
हालांकि बेंगलुरू दुनिया के बाकी के शहरों की तुलना में पीछे है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां सबसे अमीर लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले शहरों की लिस्ट में बेंगलुरू शामिल है। यही वजह है कि इसे भारत का सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।
वहीं मुंबई और दिल्ली की बात करें तो यहां भी बड़ी संख्या में अमीर लोग रहते हैं। शीर्ष सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुंबई शामिल है। इसे सपनों के शहर में 58800 करोड़पतियों का घर है। पिछले एक दशक में इसमे 82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की बात करें तो यहां 7 अंकों की संपत्ति रखने वाले लोगों की संख्या 30700 है।
दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के शहर
न्यूयॉर्क-349500
द बे एरिया- 305700
टोक्यो- 298300
सिंगापुर- 244800
लंदन- 227000
लॉस एंजेल्स- 212100
पेरिस और इले दे फ्रांस- 165000
सिडनी- 147000
हांगकांग- 143400
बीजिंग- 125600












Click it and Unblock the Notifications