Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने संबित पात्रा के ट्वीट मामले में Twitter को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
नई दिल्ली, 24 मई: दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मेनिपुलेटेड मीडिया का टैग लगाने को लेकर ट्वीटर को नोटिस भेजा है। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर से दिल्ली पुलिस ने सवाल किया है कि उनके पास ऐसी कौन सी सूचना है जिसके आधार पर वो संबित पात्रा के ट्वीट को मेनिपुलेटेड कर रहे हैं।

बता दें पिछले हफ्ते, ट्विटर ने कथित कोविड कुप्रबंधन को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा तैयार टूलकिट पर संबित पात्रा के एक ट्वीट को 'मेनिपुेटेड मीडिया' के टैग में लेबल किया था।
पात्रा के ट्वीट, जिसे अब "मेनिपुलेडेट मीडिया " कहा जाता है, ने एक दस्तावेज़ पोस्ट किया था और कहा था, "दोस्तों महामारी के दौरान ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए #CongressToolKit को देखें! कांग्रेस के एजेंडे को अपने लिए पढ़ें"।
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ट्विटर को पत्र लिखकर पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं के खातों को स्थायी रूप से "समाज में गलत सूचना और अशांति फैलाने" के लिए निलंबित करने के लिए कहा था। विपक्षी दल ने जोर देकर कहा है कि भाजपा द्वारा ध्वजांकित टूलकिट दस्तावेज "फर्जी" हैं और उन्होंने अपने नेताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है।
सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा जारी इस नोटिस ट्विटर को नोटिस भेजा है। स्पेशल सेल ने 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। पुलिस ट्वीटर के पास जो जानकारी है उसे शेयर करे जिस कारण पाात्रा के ट्वी पर उनकी तरफ से ऐसा किया गया है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है जिसमें पात्रा ने मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए कथित तौर पर कांग्रेस ने एक टूलकिट तैयार किया था। ट्विटर का कहना है कि वह ऐसे ट्वीट को यह करार देता जिनसे ऐसा मीडिया (वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें) जुड़ा होता है जिसे छलपूर्वक गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया हो।












Click it and Unblock the Notifications