Tomato Prices: 200 रुपए तक पहुंचने के बाद यहां घटने लगे टमाटर के दाम, सप्लाई बढ़ने का दिखा असर

करीब दो महीने तक लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब टमाटर की कीमतें घटने की खबरें आनी शुरू हुई हैं। कोलकाता में पिछले हफ्ते तक टमाटर का भाव 200 रुपए किलो को भी पार कर गया था। लेकिन, अब धीरे-धीरे इसका भाव नीचे की ओर गिरना शुरू हो गया है।

टमाटर की कीमतों में यह कमी बाजारों और ई-कॉमर्स दोनों जगह देखी जा रही है। कोलकाता में टमाटर की कीमतों में यह कमी बाजार समितियों और जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए बनी टास्क फोर्स की ओर से व्यापारियों को लगातार इसके लिए अनुरोध किए जाने के बाद देखने को मिली है।

tomato prices kolkata

तीन वजहों से बेतहाशा बढ़ी टमाटर की कीमतें
इस साल टमाटर की कीमतों में बेतहाशा कीमतों की मुख्य रूप से तीन वजहें बताई जा रही हैं। एक तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से इसकी फसलों को नुकसान हुआ। फिर मौसम की विपरीत परिस्थितियों के चलते सप्लाई भी बाधित हुई और तीसरा कर्नाटक में सफेद मक्खी ने पैदावार को काफी नुकसान पहुंचाया।

ऑनलाइन बाजार में भी गिरे टमाटर के दाम
टमाटर की सप्लाई के लिए पश्चिम बंगाल मुख्य रूप से इन्हीं तीनों टमाटर उत्पादक राज्यों पर निर्भर है। प्रदेश में अभी मूल रूप से कर्नाटक से ही टमाटर आ रहा है, जहां सफेद मक्खी रोग ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस समय यहां बिग बास्केट और स्पेंसर जैसी होम डिलिवरी करने वाली ऑनलाइन कंपनियां क्रमश: 175 से 195 रुपए किलो टमाटर पहुंचा रही हैं।

165 रुपए तक हो गए दाम
जबकि, शहर के अन्य सब्जी बाजारों में यह 165 रुपए से लेकर 185 रुपए किलो तक बिक रहा है। पिछले हफ्ते के आखिर तक यहां बाजारों में टमाटर 180 रुपए से लेकर 210 रुपए किलो तक मिल रहे थे। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियां इसके लिए 215 से 229 रुपए प्रति किलो तक ले रही थीं।

पश्चिम बंगाल फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स के महासचिव तारक नाथ त्रिवेदी ने कहा कि 'जब टमाटर 200 रुपए किलो के पार चला गया तो हमने खुदरा व्यापारियों से इसे नियंत्रित रखने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा हो।'

मांग के अनुसार नहीं हो रही थी सप्लाई- सरकार
राज्य सरकार के सब्जी और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों वाली टास्क फोर्स के एक सदस्य कमल डे ने कहा, 'कीमतें इसलिए बढ़ गईं, क्योंकि हमें मांग के मुताबिक पर्याप्त टमाटर नहीं मिल रहे थे। हमने रिटेलरों और होलसेलरों से अनुरोध किया कि कीमतों को एक सीमा पर रोकें, जिससे कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।'

सरकार बेच रही है 89 रुपए किलो टमाटर
यही नहीं प्रदेश सरकार टमाटर की कीमतों को काबू में रखने के लिए सुफल बांग्ला आउटलेट के माध्यम से अपनी ओर से भी 89 रुपए किलो टमाटर बेच रही है। सुफल बांग्ला से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, 'पिछले महीने हमने 89 रुपए किलो टमाटर बेचे और हम इसे इस कीमत पर तब तक बेचते रहेंगे, जबतक कि दाम कम नहीं हो जाते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+