गुरुग्राम के इस टोल प्लाजा पर बढ़ा शुल्क, अब कार के लिए लगेंगे 115 रुपए

गुरुग्राम, 04 अगस्‍त: गुरुग्राम-सोहना के घामरोज टोल प्लाजा की टोल फीस में बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है। गुरुवार को ये जानकारी टोल प्‍लाजा प्रबंधक ने दी है।

gurugram

प्रबंधक ने बताया किय घमरोज टोल प्‍लासा से गुजरने वाली कार को अब एक बार ट्रिप के लिए 115 रुपये देने होंगे। अन्य वाहनों के लिए भी टैरिफ बढ़ा दिया गया है। टोल प्लाजा के 20 किमी क्षेत्र में रहने वाले 315 रुपये में मासिक पास बनवा सकते हैं।

बुधवार को आधी रात से ये टोल दरें लागू हो चुकी है। जिसके बाद पहले जहां कार से चलने वालों को 45 रुपये टोल शुल्‍क के रूप में देने पड़ते थे वहीं अब 115 रुपये भुगतान करना होगा। यानी टोल शुल्‍क में एक साथ तीन गुना बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है।

बता दें दिल्‍ली-एनसीआर और रेवाड़ी-नारनौल के साथ ही यहां मेवात और पलवल से हर दिन बड़ी संख्‍या के लिए अपने रोजगार, नौकरी के सिलसिले में इस मार्ग से यात्रा करते हैं। इस ट्रोल शुल्‍क बढ़ने से उनकी जेब पर ये हर दिन ये यात्रा करना काफी महंगा पड़ेगा।

हर दिन के टोल टेक्‍स से बचने के लिए मासिक पास बनवाने से भी राहत नही है क्‍योंकि 50 बार यात्रा के लिए एक कार के लिए 3915 रुपये अदा करने पड़ेगे जो कि पहले मात्र 1555 रुपये ही था। यहीं नही अगर आपने पहले पुरानी दरों पर अपना पास बनवा लिया है उन्‍हें अपना नया पास इन नए टोल टैक्‍स शुक्‍ल के आधार पर बनवाना पड़ेगा। वो ही मान्‍य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+