11 नवंबर तक के लिए देश के सभी टोल किए गए फ्री
सभी टोल 11 नवंबर तक के लिए मुफ्त कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। 500 और 1,000 रुपए की करेंसी के बैन होने के बाद लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत उनको हो रही है जो रोज किसी न किसी टोल से गुजरते हैं।
उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि 11 नवंबर की मध्य रात्रि तक देश के सारे टोल मुफ्त कर दिए गए हैं।

ये है मामला
बता दें कि छुट्टे न होने और 500 और 1,000 की नोट को लेकर टोल संचालकों और गाड़ी मालिकों के बीच विवाद के चलते सड़कों पर लंबे लंबे जाम लग रहे थे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गडकरी ने कहा कि ट्रैफिक के समुचित संचालन के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद सभी टोल 11 नवंबर तक के लिए मुफ्त हैं।









Click it and Unblock the Notifications