टोक्यो पैरालंपिक्स: 'गोल्डन गर्ल' अवनि लखेरा को पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत इन हस्तियों ने दी बधाई
नई दिल्ली, 30 अगस्त। टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर कमाल किया है। भारत की अवनि लखेड़ा ने निशानेबाजी में देश के लिए पहला गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही अवनि लखेड़ा पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहले भारतीय महिला बन गई हैं। अवनि लखेड़ा की जीत पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों का तांता लग गया है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने अवनि लखेड़ा के लिए ट्वीट कर उन्हें गोल्ड जीतने की बधाई दी है। बता दें कि भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 कांस्य पदकअपने नाम किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने अवनि लखेड़ा से की बात
अवनि लखेड़ा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर भी बात की। इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट पर अवनि के गोल्ड जीतने पर उनकी प्रशंसा की और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा,
असाधारण प्रदर्शन अवनि लखेड़ा! आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण यह संभव हुआ, कड़ी मेहनत और अपनी योग्यता से स्वर्ण जीतने के लिए आपको बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Phenomenal performance @AvaniLekhara! Congratulations on winning a hard-earned and well-deserved Gold, made possible due to your industrious nature and passion towards shooting. This is truly a special moment for Indian sports. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
राष्ट्रपति कोविंद हुए गदगद
अवनि लखेड़ा के गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी खुश हैं, उन्होंने ट्वीट पर भारतीय खिलाड़ी को बधाई दी। राष्ट्रपति ने लिखा,
भारत की एक और बेटी ने हमें गौरवान्वित किया है! अवनि लखेड़ा को इतिहास रचने और पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए बधाई। भारत आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है! आपके अभूतपूर्व पराक्रम के कारण हमारा तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर है।
राहुल गांधी ने दी बधाई
अवनि लखेड़ा के गोल्ड जीतने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने लिखा, 'सुबह की शुरुआत अवनि लखेरा के गोल्ड जीतने की खुशखबरी के साथ। बड़ी बधाई! एक और बेटी ने भारत को गौरवान्वित किया है।' राहुल गांधी लगातार टोक्यो पैरालंपिक खेलों पर नजर बनाए हुए हैं, वह खिलाड़ियों के जीत पर ट्वीट कर उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। योगेश कथूनिया को सिल्वर और देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर के पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में क्रमशः सिल्वर और कांस्य जीतने पर भी ट्वीट कर बधाई दी है।
Morning starts with the great news of Avni Lakhera winning #Gold .
Big Congratulations!Another daughter makes India proud.#TokyoParalympics pic.twitter.com/qsCE8Z4bjd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2021
यह भी पढ़ें: Devendra Jhajharia : पैरालंपिक से तीसरे गोल्ड की 'उम्मीद' देवेंद्र झाझड़िया की पूरी कहानी उन्हीं की जुबानी
विरेंद्र सहवाग ने की तारीफ
अवनि लखेड़ा को बधाई देने वालों में सिर्फ राजनीति जगत की हस्तियां ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्र के दिग्गज भी लाइन में लगे हुए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी अवनि लखेड़ा की जीत पर उन्हें बधाई दी है। विरेंद्र सहवाग लिखा,
आपने इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला वाह! महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल जीतने के लिए आपको बधाई! भारत में खेलों के लिए इससे अच्छी सुबह नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications