दीपा मलिक बोलीं-'राष्ट्रीय खेल दिवस पर व्हील चेयर पर बैठी भाविना ने रचा इतिहास, गर्व है'

दीपा मलिक बोलीं-'राष्ट्रीय खेल दिवस पर व्हील चेयर पर बैठी भाविना ने रचा इतिहास, गर्व है'

नई दिल्ली, 29 अगस्त: देश भर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस खुशी को टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीत कर भाविना पटेल ने दोगुना कर दिया है। टेबल टेनिस की खिलाड़ी भाविना पटेल व्हील चेयर पर बैठकर खेलती हैं। मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा है कि भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है, वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि एक महिला खिलाड़ी ने टोक्यो पैरालंपिक में मेडल का खाता खोला है। वो भी ऐसी महिला खिलाड़ी जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती हैं।

Bhavina Patel

भाविना पटेल ने क्लॉस 4 महिला एकल टेबल टेनिस के फाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर 1 यिंग झोउ से 7-11, 5-11, 6-11 से हारकर रजत पदक जीता है। भाविना पटेल ने इस तरह पैरालंपिक टोक्यो 2020 में पहला पदक जीता है। अब तक कुल मिलाकर भाविना पटेल ने 13 पदक जीता है।

पीएम मोदी ने भी भाविना पटेल को दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। उनका जीवन लोगों को प्रेरित करने वाला है। वह कई युवाओं को भविष्य में खेल के लिए प्रोत्साहित करेंगी।''

ये भी पढ़ें-Tokyo Paralympics: भविना पटेल टेबल टेनिस फाइनल में गोल्ड से चूकीं, सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

भाविना पटेल गुजरात की रहने वाली हैं। गुजरात के मैहसाणा जिले में भाविना पटेल के पिता हंसमुखभाई पटेल एक छोटी परचून की दुकान चलाते हैं। हंसमुखभाई पटेल ने बेटी की सिल्वर मेडर पर कहा, ''उसने देश का नाम रोशन किया। वह गोल्ड मेडल नहीं लेकर आईं लेकिन हम सिल्वर मेडल से भी खुश हैं। वापस आने पर हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+