Today in Politics: उत्तराखंड बिजनेस समिट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, महुआ पर लोकसभा में पेश होगी रिपोर्ट
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को निवेश के केंद्र के तौर पर स्थापित करना है। देहरादून में सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
पैसे लेकर संसद में सवाल करने के मामले में आज महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन पेश किया जाना था। लेकिन माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट को आज पेश किया जाएगा। भाजपा की ओर से सभी सांसदों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नोएडा में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी हिस्सा लेंगे। इसमे मुख्य रूप से नोएडा एयरपोर्ट, लैंड बैंक, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर एवं मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
तीन राज्यों का अगला सीएम कौन
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। गुरुवार को शीर्ष भाजपा नेतृत्व की कई बैठकों के बाद भी असमंजश की स्थिति बनी हुई है। आज भी यह मुद्दा चर्चा में रहेगा, माना जा रहा है कि आज शायद इसपर तस्वीर साफ हो जाए।
विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन
गृहमंत्री अमित शाह आज 69वें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में बुराड़ी मैदान पर सुबह 11.30 बजे होगा।
मिजोरम में शपथ ग्रहण आज
जोराम पीपल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा आज मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल हरी बाबू शपथ ग्रहण समारोह कराएंगे। बता दें कि लालदुहोमा इंदिरा गांधी की सरकार में सिक्युरिटी इंचार्ज रह चुके हैं। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जोकि ना तो कांग्रेस से हैं और ना ही एमएनएफ से हैं।












Click it and Unblock the Notifications