Today in Politics: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज तो वहीं PM मोदी से मिलेंगी CM ममता बनर्जी
Today in Politics: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली में हैं, वो रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर नेशनल कैपिटल पहुंची थीं। आज सुबह 11 बजे संसद परिसर में वो पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में वो पीएम से पश्चिम बंगाल के लिए जारी केंद्रीय निधि के बारे में बात करेंगी।

इस बारे में सीएम ने कोलकाता से रवाना होने से पहले मीडिया में बयान भी दिया था। उन्होंने एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा था कि 'वह 20 दिसंबर को राज्य के लिए केंद्रीय निधि जारी करने की मांग को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी।'
सीएम के साथ 10 सांसदों का डेलीगेशन भी रहेगा
सीएम ममता के साथ 10 सांसदों का डेलीगेशन भी रहेगा, जिसमें महासचिव अभिषेक बनर्जी, सुदीप बंधोपाध्याय, सौगत राय, डेरेक ओ' ब्रायन, प्रकाश चिक बराइक, काकोली घोष, शताब्दी राय, साजदा अहमद, प्रतिमा मंडल शामिल रहेंगे।
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज
जहां एक और ममता दीदी की मुलाकात पीएम मोदी से होने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 9:30 बजे होगी। बैठक का एजेंडा संसद से सस्पेंड हुए उन सांसदों का सस्पेंशन है, जो कि संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर, अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे।
लोकसभा और राज्यसभा से 141 सांसद सस्पेंड
आपको बता दें कि बीते तीन दिनों के अंदर लोकसभा और राज्यसभा से 141 सांसद सस्पेंड हुए जिनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 57 सांसद (लोकसभा से 40, राज्यसभा से 17) हैं।
जेपी नड्डा का यूपी दौरा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी के गोरखपुर और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा लोकससभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा के दौरे की जानकारी बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। भाजपा की ओर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 'भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda का 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रम है।' इसी के साथ ही भाजपा ने सारे कार्यक्रमों का समय और स्थान भी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications