Today in Politics: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र! PM मोदी राजस्थान में करेंगे रैली

Today in Politics: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र लगभग तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि कांग्रेस आज शुक्रवार (05 अप्रैल) को अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

Today in Politics

रिपोर्ट के मुताबिक इस घोषणापत्र में कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना का भी वादा कर सकती है। इसके अलावा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 को खत्म करने का वादा किया जा सकता है। जिसका दायरा कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने बढ़ाया था और बाद में नरेंद्र मोदी की सरकार ने संशोधनों कर इसे और मजबूत किया। इन संशोधनों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को और ताकत दी।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से बैलेट पेपर की वापसी की मांग से परहेज किया जाएगा। 2018 में पार्टी ने अपने एआईसीसी सत्र में पेपर बैलेट प्रणाली की वापसी की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक घोषणापत्र में अभी भी मतदान प्रक्रिया में बदलाव का वादा किया जाएगा लेकिन जोर वीवीपीएटी जैसे स्रोतों को अपनाने पर होगा। सूत्रों ने कहा, वादा यह होगा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाताओं को वीवीपैट पर्चियों को सत्यापित करने का मौका मिलेगा।

PM नरेंद्र मोदी राजस्थान के चूरू में करेंगे चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चूरू में आज जनसभा को संबोधित करेंगे और चुनावी रैली में हिस्सा लेंग। पीएम मोदी की ये जनसभा दोपहर 12 बजे होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के हरिद्वार में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पहला कार्यक्रम सुबह 10:50 बजे माया देवी मंदिर में साधु-संतों से मिलेंगे।

दूसरे कार्यक्रम में जेपी नेड्डा दोपहर 12:20 बजे रोड-शो करेंगे, जो आर्यन नगर से ऋषिकुल मैदान तक चलेगा। उसके बाद जेपी नड्डा दोपहर 01:25 बजे ऋषिकुल विश्वविद्यालय में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र संयोजक की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+