Today in Politics: PM मोदी आज अयोध्या दौरे पर, करोड़ों की देंगे सौगात, राजस्थान कैबिनेट का होगा विस्तार
Today in Politics 30 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या का दौरा करेंगे। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी का दौरा काफी खास है। पीएम मोदी अयोध्या वासियों को आज करोड़ों की सौगात देंगे।
पीएम मोदी आज अयोध्या में 15,700 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी नवनिर्मित अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज महर्षि वाल्मीकि इंटरनैशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम की भी सौंगात देंगे। पीएम मोदी 6 नई वंदेभारत, दो अमृतभारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

हाइलाइट्स
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी का आज आयोध्या दौरा
- अयोध्या में पीएम मोदी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन, वंदेभारत ट्रेन सौंपेंगे
- राजस्थान में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार
- राजस्थान CM भजनलाल शर्मा करेंगे जेपी नड्डा से मुलाकात
पीएम मोदी ने अपने अयोध्या दौरे से पहले ट्वीट कर कहा, "भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, कनेक्टिविटी में सुधार और यहां की समृद्ध विरासत के संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी दिशा में कल (यानी आज) नवनिर्मित एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करूंगा। इसके साथ ही कई और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सौभाग्य मिलेगा, जिनसे अयोध्या और यूपी सहित देश के कई क्षेत्रों के मेरे परिवारजनों का जीवन आसान होगा।''
पीएम मोदी आज मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 29 दिसंबर को ही वहां पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी का स्वागत शंख और डमरू वादन से किया जाएगा।
राजस्थान में आज मंत्रिमंडल विस्तार
राजस्थान में आज शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। दोपहर 3:30 बजे मंत्रिमंडल का नया स्वरूप सामने आएगा। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस नए कैबिनेट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह 9 बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उसपर फाइनल चर्चा के लिए है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज वाराणसी पहुंचेंगे। "काशी तमिल संगमम" के समापन कार्यक्रम यहां शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications